जागो री जागो संस्था द्वारा महिला अस्पताल बाराबंकी में प्रसूताओं को वितरित किए गए 90 फल पैकेट, सुरक्षित मातृत्व का दिया संदेश


बाराबंकी, 30 जुलाई 2026। आशा टाइम्स
जिला महिला अस्पताल में गुरुवार को जागो री जागो संस्था द्वारा प्रसूता महिलाओं के लिए फल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान अस्पताल में भर्ती 90 प्रसूताओं को सेब, नाशपाती, केला सहित पौष्टिक फलों के पैकेट वितरित किए गए।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्य चिकित्सा अधिकारी के प्रतिनिधि डॉ. संजय बाबू ने अस्पताल के अधीक्षक डॉ. प्रदीप कुमार, डॉ. खुशी राम वर्मा तथा संस्था प्रमुख चन्द्र प्रकाश वर्मा की उपस्थिति में प्रसूताओं को फल वितरित किए। इस अवसर पर उन्होंने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य के लिए संतुलित पोषण और सुरक्षित प्रसव के महत्व पर प्रकाश डाला।

विशिष्ट अतिथि एवं जिला पंचायत सदस्य प्रीती यादव ने संस्था के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम गर्भवती महिलाओं को सरकारी अस्पतालों में सुरक्षित प्रसव के लिए प्रेरित करने के साथ-साथ सरकार द्वारा संचालित स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ उठाने के प्रति भी जागरूक करते हैं।


कार्यक्रम में मनीष मेहरोत्रा, डॉ. जगन्नाथ वर्मा, ललराम चौधरी, दिनेश प्रसाद वर्मा, रमेश चन्द्र विश्वकर्मा, कृष्णा चौधरी, सोनिया वर्मा, बबिता, राखी, पारुल और नेहा सहित अनेक सहयोगियों ने सक्रिय योगदान दिया।

कार्यक्रम का उद्देश्य मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना तथा प्रसूता महिलाओं का मनोबल बढ़ाने के साथ उन्हें बेहतर पोषण के प्रति प्रेरित करना रहा।

Post a Comment

0 Comments