सागर आरोग्य होम्योपैथिक चिकित्सालय एवं आशा जन आरोग्य फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में निःशुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर सम्पन्न

बाराबंकी। जनसेवा एवं बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से डॉ. प्रवीन कुमार वर्मा द्वारा संचालित सागर आरोग्य होम्योपैथिक चिकित्सालय, निकट सुमित्रा लॉज, राजकमल रोड, सत्यप्रेमी नगर, बाराबंकी तथा आशा जन आरोग्य फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में एक निःशुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में मरीजों ने पहुंचकर विशेषज्ञ चिकित्सकों से स्वास्थ्य परामर्श प्राप्त किया तथा निःशुल्क दवाइयों एवं विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।

शिविर के दौरान बच्चों, महिलाओं एवं पुरुषों से संबंधित विभिन्न रोगों की जांच एवं उपचार किया गया। किडनी स्टोन, पित्त की पथरी, जोड़ों के दर्द, बवासीर, साइनस, टॉन्सिल, स्त्री एवं पुरुष रोगों सहित अनेक जटिल बीमारियों से पीड़ित मरीजों का परीक्षण कर उन्हें आवश्यक होम्योपैथिक दवाइयां उपलब्ध कराई गईं।

 इसके अतिरिक्त ब्लड शुगर सहित अन्य आवश्यक स्वास्थ्य जांच भी रियायती दरों पर कराई गईं।

इस अवसर पर सागर आरोग्य होम्योपैथिक चिकित्सालय के संचालक डॉ. प्रवीन कुमार वर्मा ने कहा कि होम्योपैथी एक सुरक्षित, प्रभावी एवं वैज्ञानिक उपचार पद्धति है, जो केवल रोग के लक्षणों पर नहीं बल्कि उसके मूल कारण पर कार्य करती है। उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य प्रत्येक मरीज को उचित परामर्श, सटीक उपचार एवं मानवीय संवेदनाओं के साथ गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने यह भी बताया कि आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद लोगों तक बेहतर चिकित्सा सुविधाएं पहुंचाने के लिए भविष्य में भी इस प्रकार के निःशुल्क चिकित्सा शिविर नियमित रूप से आयोजित किए जाएंगे।

आशा जन आरोग्य फाउंडेशन के संस्थापक एवं अध्यक्ष डॉ. सौरभ कुशवाहा ने कहा कि संस्था का उद्देश्य समाज के प्रत्येक जरूरतमंद व्यक्ति तक सुलभ, किफायती एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि समय पर जांच, सही परामर्श एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता से अनेक गंभीर बीमारियों से बचाव संभव है। उन्होंने बताया कि फाउंडेशन भविष्य में भी ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में इस प्रकार के जनकल्याणकारी चिकित्सा शिविरों का आयोजन करता रहेगा।

डॉ. सौरभ कुशवाहा ने फाउंडेशन द्वारा संचालित जन आरोग्य टेलीमेडिसिन सेवा की जानकारी देते हुए बताया कि हेल्पलाइन नंबर 9670005248 पर विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा निःशुल्क दूरभाष चिकित्सा परामर्श उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे दूरदराज के क्षेत्रों में रहने वाले मरीज भी घर बैठे चिकित्सकीय सलाह प्राप्त कर सकते हैं।

शिविर में डॉ. प्रवीन कुमार वर्मा, डॉ. प्रीति वर्मा, डॉ. फुरकान अहमद, डॉ. मधु मौर्या एवं डॉ. सौरभ कुशवाहा सहित चिकित्सकों की टीम ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक परामर्श एवं उपचार प्रदान किया। 

साथ ही लोगों को संतुलित आहार, स्वच्छता, नियमित व्यायाम तथा समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण कराने के प्रति भी जागरूक किया गया।

शिविर के समापन पर आयोजकों ने सभी चिकित्सकों, स्वयंसेवकों एवं उपस्थित नागरिकों का आभार व्यक्त किया। स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के निःशुल्क चिकित्सा शिविर समाज के गरीब एवं जरूरतमंद लोगों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध हो रहे हैं। उन्होंने भविष्य में भी ऐसे स्वास्थ्य शिविरों के नियमित आयोजन की अपेक्षा व्यक्त की।

Post a Comment

0 Comments